फर्रुखाबाद: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कहा- बीवी को बुलाओ: तीन महीने से पत्नी मायके में रह रही है, प्रशासन ने 5 घंटे में नीचे उतारा
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में रवि कुमार हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और मंगलवार रात 1:10 Am पर उसे नीचे उतारा जा सका। उसकी पत्नी 3 महीने पहले मायके चली गई थी पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही थी इसी के चलते वह विद्युत टावर पर चढ़ा था।