रायबरेली: रतापुर के समीप मंदिर परिसर में बन रहे शौचालय को नगर पालिका द्वारा रोके जाने पर पुजारी ने DM और SP से की शिकायत
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,रतापुर चौराहे के समीप,सोमवार को वर्षो पुराने,त्रंबकेश्वर शिव मंदिर परिसर में बनाए जा रहे,बुजुर्ग पुजारी के लिए शौचालय को नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवाया दिया है।और पुजारी से अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगा है।जिसको लेकर मंदिर के पुजारी ने मामले की शिकायत,डीएम व एसपी से की है।और शौचालय निर्माण किए जाने की मांग की हैं।