रायबरेली: अमावां ब्लॉक में राजकीय बीज भंडारण केंद्र का हुआ उद्घाटन, कृषि विभाग किसानों के लिए यहां से उपलब्ध कराएगा बीज
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,अमावां ब्लाक में,सोमवार को राजकीय बीज भंडारण केंद्र का उद्घाटन किया गया है।कृषि विभाग यहां,ब्लॉक के किसानों को बीज उपलब्ध करवाएगा जिससे किसानों को मुख्यालय में आकर बीच लेना नहीं पड़ेगा।किसानों के सुविधाओं के लिए जिले के विभिन्न ब्लाकों में ऐसे केंद्र खुलवाए जा रहे हैं।जिससे किसानों को उनके ही ब्लॉक में खाद बीज की उपलब्धता हो सके।