रायबरेली: कोरिहर निवासी पीड़ित परिवार को दबंगों द्वारा घर में घुसकर पीटे जाने के मामले में थाने से नहीं हुई सुनवाई, एसपी से शिकायत
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,कोरिहर गांव के रहने वाले पीड़ित परिवार ने,सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके,घर में घुसकर गांव के ही दबंगों द्वारा मारपीट की गई थी।जिसको लेकर थाने में मामले का शिकायती पत्र दिया गया था।लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है।थाने से सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने,एसपी से कार्रवाई किए जाने की हुई मांग।