चूरू: कलेक्ट्रेट परिसर में विधायक हरलाल सहारण ने की जनसुनवाई, ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
Churu, Churu | Apr 10, 2025 चूरू के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को चूरू विधायक हरलाल सहारण ने जनसुनवाई करते हुए आमजन के अभाव-अभियोग सुने। विधायक सहारण ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है।