महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बड़वानी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बड़वानी द्वारा दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना सिंह जिला कमिश्नर गाइड व उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनील मिश्रा के मार्ग दर्शन में आयोजन संपन्न हुआ ।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स को महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के आदर्शों के बारे में जानकारी दी उपस्थित स्काउट-गाइड एवं पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बड़वानी के पदाधिकारी, स्काउट्स, गाइड्स एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर जिला संगठन आयुक्त श्री गणेश श्रीवास्तव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
Barwani, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026