लंभुआ: दिलावलपुर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों का मोहम्मद सुफियान ने किया जायजा
सुलतानपुर के समीगंज बाजार में 6 अक्टूबर को होने वाली दिलावलपुर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मोहम्मद सुफियान ने बारिश के बीच मैदानों का निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का भरोसा दिलाया।