बख्तियारपुर: सालिमपुर में पुलिस पर हमले के मामले में 12 अभियुक्त गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में दिनांक 19–20 दिसंबर की मध्य रात्रि सालिमपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस पर हमले की घटना में संलिप्त 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।