गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की चाकू से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदिरापुरम इलाके में रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोग पुलिस चौकी पर सूचना देने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उनको ही अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जब तक घायल युवक को अस्पताल लेकर जाया गया, वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती छानबीन में अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आई है।