गाज़ियाबाद: गाजियाबाद जिला कोर्ट में वकीलों ने किया धरना प्रदर्शन, 'जिला जज को बर्खास्त करो' के नारे लगाए
गाजियाबाद कोर्ट रूम में 29 अक्टूबर को वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से गाजियाबाद कचहरी परिसर में धरने पर वकील बैठ गए हैं। धरने पर बैठे वकील जिला जज को बर्खास्त करो के नारे लगा रहे हैं। कोर्ट के मेन गेट बंद कर दिए हैं। इससे लोगों को गेट फांदकर आना-जाना पड़ रहा है।