तरारी: तरारी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया गया
Tarari, Bhojpur | Jun 11, 2025 राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन तरारी प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और पार्टी प्रमुख के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।जन्मदिन समारोह के उपरांत राजद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण भी किया।