तरारी: तरारी पुलिस ने अपहरण कांड में अपहर्ता सहित एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Tarari, Bhojpur | Jun 10, 2025 तरारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपहरण कांड में फरार चल रहे एक अपहर्ता सहित एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।प्रेस रिलीज के अनुसार, तरारी थाना कांड संख्या 66/25 के तहत फरार चल रहे अपहर्ता की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया गया था।