तरारी: दंडाधिकारी की निगरानी में सहार और चौरी थाना में 1900.5 लीटर शराब का किया गया विनष्टिकरण
सहार और चौरी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को 4:00 के करीब जब्त देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह कार्रवाई सहार अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी राकेश कुमार, चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, सहार थाना अध्यक्ष दीपक कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।