चाईबासा: आज से सप्तमी पूजा शुरू, ढाक की गूंज के बीच श्रद्धालु कलश लेकर तालाब की ओर निकले
चाईबासा: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को 8 बजे सप्तमी पूजा के साथ मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इस अवसर पर श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ढाक बजाते हुए कलश लेकर तालाब व नदी घाट की ओर रवाना हुए। ढाक की गूंज और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।