घोड़ाडोंगरी: सारणी में कांग्रेस का भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी, महिला नेत्रियों के जज़्बे ने बढ़ाई आंदोलन की आग
नगर पालिका द्वारा नल कनेक्शन के नाम पर 4000 रुपये वसूली के विरोध में सारनी कांग्रेस कमेटी का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कड़ाके की ठंड में भी कांग्रेस नेता और महिला कांग्रेस की नेत्रियाँ डटे रहीं। धरना स्थल पर महिलाओं के उत्साह और संघर्ष ने विरोध प्रदर्शन को और मजबूती दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह वसूली पूरी तरह अवैध है