डग: डग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार कर 197 पव्वे शराब की जब्त
Dug, Jhalawar | Mar 30, 2024 डग थाना पुलिस ने एमपी-राजस्थान की सीमा पर नाकेबंदी के दौरान शुक्रवार को अवैध शराब की तस्करी करते 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद शराब के बारे में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा एमपी बॉर्डर नाका दुधालिया पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान दो आरोपी सूरज केवट व उमराव सिंह को गिरफ्तार कर 197 पव्वे अवैध शराब जप्त की।