कुमारखंड: गढ़िया वार्ड 9 में जमीन विवाद के कारण पिता-पुत्र में हुई मारपीट, दोनों घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया वार्ड 9 के बहियार में रविवार को दिन करीब दस बजे जमीनी विवाद को लेकर पिता पुत्र में हुए जमकर मारपीट की घटना में पिता,पुत्र घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाना के 112 वाहन पुलिस पदाधिकारी एसआई शीश कुमार ने वाहन से आनन फनान में घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।