फरसगांव: बारिश का कहर: छिंदली में दो पुल बहने से ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूटा, आवागमन ठप; किसानों की फसलें भी बहीं
फरसगांव क्षेत्र में लगातार बारिश से बड़ेडोंगर की ग्राम पंचायत छिंदली में प्रधानमंत्री सड़क का पाइप पुल और नवनिर्मित पुल तेज बहाव में बह गए। इससे गांव का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। तेज बहाव में किसानों की फसलें भी बह गईं। ग्रामीणों ने पुलों के शीघ्र निर्माण, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था और फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देन