नामकुम: खरसीदाग ओपी क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Apr 7, 2026 खरसीदाग ओपी क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार देर रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।