प्रतापगढ़: श्री केशवराय मंदिर में निर्जला एकादशी महोत्सव, अभिषेक, कथा और भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया पर्व
प्रतापगढ़। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जिलेभर में श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गायों एवं मूक प्राणियों की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। महिलाओं ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर भगवान विष्णु को