बीकानेर: जिला कलेक्टर ने सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, आमजन को राहत देने के लिए दिए निर्देश
जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को कावनी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और नगर निगम परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को अधिकतम राहत मिले तथा प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग करें। कावनी शिविर में जिला कलक्टर ने 14 लाभ