बुधवार को शाम 6 बजे गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ एवं राजकीय रेल पुलिस जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से लावारिस अवस्था में 15 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई 08 अप्रैल 2026 को “ऑपरेशन सतर्क” के तहत वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, डीडीयू के निर्देश पर की गई।