Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जन सुनवाई में पहुंचे दर्जनों फरियादी, भूमि विवाद और अतिक्रमण के मामलों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाले जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। जन सुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों में अधिकांश मामले भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े थे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने और मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन सुनवाई के दौरान बेटवन बाजार अरगरा रोड निवासी पूजा रानी ने स्टाम्प विक्रेता बसंत कुमार अग्रवाल पर गलत एवं फर्जी तरीके से बैक डेट में स्टाम्प बिक्री करने तथा रजिस्टर में कथित हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। वहीं कासिम बाजार, चुआबाग गली नंबर-5 निवासी उषा देवी, तारणी चौधरी और राजेश कुमार ने अपने पड़ोसी पर जबरन आम रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई। संदलपुर निवासी विश्वनाथ चौरसिया ने सदर अंचल के एक कर्मचारी पर उनके परिमार्जन आवेदन को बार-बार रद्द किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं बरियारपुर ब्रह्मस्थान निवासी रूपा कुमारी ने अपने देवर पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Munger, Munger | Jul 13, 2026