शराब लूटने के बाद चालक की हत्या, पुलिस ने बरामद की 700 पेटी विदेशी शराब
29 अक्टूबर को रांची के तुपुदाना से निकला शराब लदा ट्रक अपराधियों का निशाना बना। शराब लूटने के बाद चालक की हत्या कर दी गई। पांच नवंबर को शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने सात दिनों के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 700 पेटी शराब बरामद की है।
#HazaribagCrime #JharkhandCrime #700PettyLiquor #PoliceAction #CrimeUpdate #RanchiNews #Jharkhand
Hazaribag, Hazaribagh | Nov 13, 2026