हरदोई: पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की बढ़ती संख्या को देखते टोकन व्यवस्था शुरू की गई,61 शिकायतें आईं
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2024 गुरुवार को 11 बजे से 2 बजे तक पुलिस कार्यालय में एसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसुनवाई की,।जनसुनवाई में फरियादियों की बढ़ती संख्या को देखते टोकन व्यवस्था शुरू की गई। आज 61 शिकायतें आईं।दरसल जब से नए एसपी श्री जादौन आएं हैं फरियादियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।बढ़ती संख्या को देखते हुए टोकन व्यवस्था प्रणाली शुरू की गई है।