हरदोई: बेहटा गोकुल थाने के लगवाही निवासी 40वर्षीय रामदत्त की धाकड़ पुरवा पुलिया के पास बाढ़ के पानी में डूबने से मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 17, 2024 बेहटा गोकुल थाने के लगवाही निवासी 40वर्षीय रामदत्त खेती-बाड़ी करता था। बुधवार की सुबह वह अपने ज़रूरी काम से जगदीशपुर जा रहा था,उधर हर तरफ बाढ़ का पानी का बहाव जारी है। रामदत्त के भाई रामेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई जैसे धाकड़ पुरवा पुलिया के पास पहुंचा, उसी बीच पैर फिसलने से वह पानी में गिरा और पानी के बहाव के साथ बहने लगा।