हरदोई: धन्नूपुरवा मोहल्ला निवासी ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, बीमार रहता था मृतक
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2024 गुरुवार सुबह छह बजे कोतवाली शहर क्षेत्र के धन्नूपुरवा में मुख्तार ने घर के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने इसको देखा तो वहां हड़कंप मच गया। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच में जुड़ गई है।परिजनों ने बताया कि मुख्तार काफी लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार था।