हरदोई: अछुआपुर गांव में शारदा नहर में नहाने गया युवक डूबा,NDRF व गोताखोरों की मदद से युवक के शव को किया गया बरामद
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के अछुआपुर गांव में शारदा नहर में नहाने गया युवक डूब गया इसका पता होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एनडीआरएफ व ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश की गई। इसके बाद युवक के शव को बरामद किया जा सका। जानकारी के मुताबिक अछुआपुर गांव निवासी मोहन तिवारी का पुत्र गोविंद तिवारी शारदा नहर में नहाने गया था और नहाते समय अचानक वह डूब गया।