हरदोई: टड़ियावां के इटौली पुल के पास डबल डेकर बस ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, हेल्पर की मौत व 6 गंभीर घायल; बस चालक फरार
Hardoi, Hardoi | Jul 17, 2024 टड़ियावां क्षेत्र के इटौली पुल पर नो एंट्री के चलते ट्रक खड़े थे। इन्ही में सबसे पीछे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। ट्रक के आगे हेल्पर खाना बना रहा था, जैसे ही टक्कर लगी ट्रक आगे की तरफ चला गया और हेल्पर उसके पहिये से कुचल गया जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं बस में बैठी सवारियों में से 6 सवारियों घायल हो गईं हैं।