पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बिहार कांग्रेस ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस वार्ता कर कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि वह जनता को सरकार की नीतियों और वादों की सच्चाई बताए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विफल रही ह