इटारसी: नेहरूगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
इटारसी के नेहरूगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर में सोमवार शाम करीब 5 बजे तक श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस आयोजन की विशेषता श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के साथ मंदिर के दर्शन किए।