उदवंत नगर: पियनिया में ठनका के चपेट में आने से एक ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन अन्य हुए घायल
10 अप्रैल गुरुवार संध्या सात बजे पियनिया मे ट्रैक्टर चालक की ठनका की चपेट में आने से मौत मृतक की पहचान बजहरुआ निवासी कामेश्वर राम पिता रामदयाल राम के रूप में हुआ। तीन अन्य लोग भी जख़्मी हुए। घटना के बाद मृतक के परिजन चित्कार मार रोने लगे। मृतक कामेश्वर राम का आरा सदर अस्पताल मे पोस्टमार्टम कराया गया।