खरीक: टोटो पलटने से घायल मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
नारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर में टोटो पलटने से घायल तीन वर्षीय मासूम उन्मती खातून की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ आधार कार्ड बनवाने जा रही थी। टोटो के अचानक असंतुलित होकर पलटने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।