दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर नर्मदापुरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।