श्री गंगानगर: नेतेवाला में दिनदहाड़े पुजारी के घर चोरी, संदूक से करीब एक लाख रुपये की नकदी ले उड़े चोर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 28, 2026
नेतेवाला के वार्ड नंबर 10 में अज्ञात चोरों ने बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश सापूनिया के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे संदूक और सूटकेस की तलाशी लेकर करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर चुनावढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।