ज्ञानपुर: ऊंज थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी निलंबित, भंग की गई एसओजी की टीम
भदोही एसपी ने ऊंज थाना प्रभारी राकेश प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी मोहम्मद शाबान को निलंबित कर दिया है इसके अलावा एसओजी टीम को भंग कर दिया गया है। इस बारे में एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया की यह कार्रीवाई वाहन से बरामद गांजे को छोड़ने सहित अन्य अनियमितताओं पर किया गया है। आपको बता दें कि एडीजी पियूष मोर्डिया ने अपराधियों को छोड़ने पर नाराजगी जताई थी।