ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के भीदीऊरा में कजरी गायन का हुआ आयोजन, ज्ञानपुर विधायक हुए शामिल
ज्ञानपुर के भीदीऊरा गांव में कजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गाँव के लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कजरी गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रियंका बागी और राजेश भारती ने भाग लिया। प्रियंका बागी ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मोहित कर दिया।