कहरा: समाहरणालय से मतदाता जागरूकता ट्राईसाइकिल रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाई, घूम-घूम कर करेंगे जागरूक
Kahara, Saharsa | Oct 24, 2025 स्वीप सहरसा के तत्वावधान में आज दिव्यांग मतदाता जागरूकता ट्राईसाइकिल रैली” का सफल आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जिले में “शत-प्रतिशत मतदान” सुनिश्चित करना रहा।