फरेंदा: मिश्रौलिया गांव में आवास योजना में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच की मांग
फरेन्दा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा मिश्रौलिया के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल शिवम कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान कैलासी देवी और प्रतिनिधि सत्तरजीत ने जांच में धांधली कर अपात्र लोगों से ₹5,000 लेकर लाभ दिलाया। गरीब पात्रों का सत्यापन व फोटो अपलोड नहीं किया गया।