जगदलपुर: नयामुंडा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण महापौर संजय पांडे ने किया
अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित नयामुंडा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शुक्रवार दोपहर 12 बजे महापौर संजय पांडे ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।