भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले फिरोजाबाद में बना विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
फिरोजाबाद_। लक्ष फार्म हाउस, बाईपास रोड पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, फिरोजाबाद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में UP सरकार के गौ सेवा आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री रमाकांत उपाध्याय उपस्थित रहे।
अध्यक्षता BMS जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने की और संचालन जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी के सानिध्य में हुआ।
मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रहित, श्रमिक हित और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी:
- संरक्षक: प्रदीप पचौरी
- संयोजक: महेश वर्मा
- जिलाध्यक्ष: सुभाष चंद्र
- उपाध्यक्ष: अशोक कुमार
- महामंत्री: सत्यवीर यादव
- कोषाध्यक्ष: राधेश्याम
- मीडिया प्रभारी: बंटू कुमार
इस मौके पर जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी ने कहा कि विद्युत संविदा कर्मचारी भीषण गर्मी और बरसात में भी सेवा देते हैं, लेकिन उन्हें शोषण का सामना करना पड़ता है। BMS संविदा कर्मियों के वेतन, सुरक्षा उपकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करेगा।
कार्यक्रम में आगरा विभाग प्रमुख चंद्रपाल, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, आंगनबाड़ी और आशा बहन यूनियन की पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 👏
#Firozabad #BharatiyaMazdoorSangh #VidyutKaramchari #BMS #ShramikHit #UPGovt
---