कासगंज: सोरों गेट क्षेत्र में बाइक सवार 3 युवकों ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट डाक खाने के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब अपनी बेटी के साथ घूम रही एक 31 वर्षीय महिला पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया गया है कि तीनों युवक बाइक पर सवार थे और उन्होंने अपने चेहरे अंगोछे से ढके हुए थे। अचानक हुए हमले में महिला घायल हो गई।