महोबा: ननौरा गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 ननौरा गांव निवासी 32 वर्षीय फूलवती पत्नी पंकज अपने पति के साथ एक शादी कार्यक्रम से बाइक में सवार होकर लौट रही थी।तभी रास्ते में ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पति उसे सीधा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख मे महिला का इलाज किया जा रहा है।