भभुआ: बरेज के पास रोड क्रॉस करते समय कार अनियंत्रित होकर पानी में पलटी, कार चालक की मौत
Bhabua, Kaimur | Oct 18, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के बैरेज गांव के पास बीते गुरुवार की रात लगभग 1:00 बजे रोड क्रॉस करने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पानी में पलट गई। जिसमें कार में सवार दो लोग थे। कार सवार एक युवक ने किसी तरह से जान बचाई। जबकि चालक सीट बेल्ट लगाए रहने के कारण गाड़ी में फंसा रहा गया। जिससे पानी में डूबने से चालक की मौत हो गई।