चांपा: पुलिस ने देवांगन पारा से गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 लाख रुपए का गांजा जब्त, चांपा पुलिस
जांजगीर की चांपा पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी वीरेंद्र देवांगन को देवांगन पारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 किलो 100 ग्राम गांजा को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देवांगन पारा में अवैध गांजा की बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश।