◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*
◆◆ *जिलाधिकारी ने आज 70 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश*
सारण, 08 जून 2026
◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
◆ आज जनता दरबार में उपस्थित सभी 70 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे।
● जलालपुर के एक आवेदक द्वारा उनकी जमीन पर गैर व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी जलालपुर एवं थाना प्रभारी कोपा को मामले की सुनवाई कर निराकरण करने का निदेश दिया।
● लहलादपुर के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उनकी निजी जमीन पर बिजली का अनुपयोगी खंभा अभी भी खड़ा है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्त्ति को मामले की जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया।
● लहलादपुर के आवेदक द्वारा बताया गया कि आवेदन करने के बाद भी उनकी जमीन की मापी नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया।
● गरखा के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि गड़खा बाईपास परियोजना में उनकी उनकी जमीन का भू-अर्जन हुआ है परंतु उन्हें इसका स्वच्छ नोटिस नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मामले की सुनवाई कर निष्पादन का निदेश दिया।
● तरैया के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उन्होंने नई जगह पर अपना घर बनाया है। बिजली के लिये बांस के सहारे तार को ले जाना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को बिजली पोल लगाने के लिये कार्रवाई का निदेश दिया।
● दिघवारा के एक आवेदक द्वारा अनुकंपा के आधार पर जनवितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति के लिये दिए गए आवेदन के लंबित होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी को जिला अनुकंपा समिति की आगामी बैठक में इस मामले को रखते हुये इसका निष्पादन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
◆ अन्य आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
#JantaDarbar
#DM
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 8, 2026