उज्जैन शहर: कोयला फाटक से छत्रीचौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, 30 मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कोयला फाटक से छत्रीचौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य तेज गति से जारी है। नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को कार्यस्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोयला फाटक से कंठाल चौराहा तक सड़क और नाली निर्माण कार्य 30 मई तक पूर्ण किया जाए। साथ ही ड्रेनेज और पाथवे निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। आयुक्त न