मानिकपुर: पत्नी से लड़ाई कर बच्चे को लेकर भागा युवक, नशे की हालत में पुलिस को मिला, सुभाष नगर का मामला
चित्रकूट के मानिकपुर में मंगलवार शाम 7 बजे सुभाष नगर वार्ड में नशे में एक युवक डेढ़ वर्षीय बेटे संग बेहोश मिला। बच्चा रोता हुआ सड़क की ओर जा रहा था। सूचना पर PRB 112 पुलिस पहुंची और 108 एम्बुलेंस से CHC भेजा। होश आने पर युवक ने खुद को सोनू कोल, रीवा निवासी बताया। पुलिस ने दोनों को थाना के सुपुर्द कर दिया है।