गढ़वा: एसडीएम ने सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
Garhwa, Garhwa | May 7, 2026 गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल की दैनिक विधि व्यवस्था एवं परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामानी अस्पताल प्रबंधक विकास केसरी, पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी, पुलिस उप निरीक्षक अविनाश कुमार, होमगार्ड इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सहित अन्य संब