हनुमानगढ़: एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का मार्च, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया एवं चुनाव प्रणाली से जुड़े मुद्दों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए।